खागा – भाजपा खागा द्वारा नगर पंचायत खागा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई l कार्यकर्ताओ ने डा मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की l मुख्य वक्ता के रूप में प्रवीण पांडेय ने डा मुखर्जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि आजदी के बाद डॉ मुखर्जी राष्ट्रीय संप्रभुता , सुरक्षा के लिए संघर्ष करते हुए जम्मू कश्मीर में बलिदान हो गए l उन्हीं के आदर्शो पर चलते हुए आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र प्रदेश में सरकार है l
जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है,वह कश्मीर हमारा है, वह सारे का सारा है” यह उद्घोष नारा ही नहीं यह एक प्रतिज्ञा है l
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 ,35 ए हटा कर जम्मू कश्मीर के लिए हर संभव प्रयास कर जिससे वहा भी पूरे देश की तरह विकास हो सके lगोष्ठी में मुखरूप से पूर्व प्रदेश सह संयोजक भाजपा उत्तर प्रदेश प्रवीण पाण्डेय , मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह , पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम गोपाल सिंह, जुगेश सिंह , सूरज भान, राहुल मोदनवाल आदि रहे l


















