उत्तरप्रदेश
Trending
डीआईजी रेंज मुरादाबाद ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की समीक्षा
AIRA NEWS NETWORK – उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस उप-महानिरीक्षक डीआईजी रेंज मुरादाबाद श्रीमान शलभ माथुर जी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर परिक्षेत्र के सभी जनपद के निर्वाचन पुलिस नोडल अधिकारीगण के साथ आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों,कानून एवं व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जनपद बिजनौर के निर्वाचन पुलिस नोडल अधिकारी श्रीमान डॉ प्रवीन रंजन सिंह जी सहित सभी जनपद के निर्वाचन पुलिस नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















