DGCA को दबाव में लेने में कामयाब हुई इंडिगो एयरलाइंस

DGCA को दबाव में लेने में कामयाब हुई इंडिगो एयरलाइंस। DGCA ने आदेश वापिस किया। वीकली रेस्ट का नियम वापिस लिया गया।
तत्काल प्रभाव से DGCA को खुद पीछे हटना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लागू हुआ वीकली रेस्ट नियम बदला गया। पिछले दो साल से इंडिगो इस नियम को नहीं मान रहा था। जब ये नियम लागू हुआ तो भी इंडिगो ने कुछ नहीं किया और सभी एयर सेवाओं चरमरा गई।
दबाव में आए DGCA ने इंडिगो को राहत दे दी और नियम लागू करने का आदेश वापिस ले लिया। हजारों यात्रियों को पिछले पांच दिनों से बेपनाह परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इंडिगो एयरलाइंस पर करवाई के बजाय डीजीसीए ने नियम ही वापस कर लिया।
मार्केट मोनोपली का जीवंत उदाहरण बना इंडिगो जिसके पास करीब 65% घरेलू हवाई सेवाओं का शेयर है।
बाकी सभी एयरलाइंस नियमों का पालन कर रही है लेकिन इंडिगो की दबाव की रणनीति काम आई। सूत्रों के मुताबिक इंडिगो मैनेजमेंट ने इस क्राइसिस को क्रिएट होने दी ताकि DGCA जन दबाव में नियम वापिस ले और वही हुआ।





