नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending
उपायुक्त रोजगार श्रम बिजनौर विजय कुमार यादव ने विकासखंड की 5 ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
नहटौर – उपायुक्त रोजगार श्रम बिजनौर विजय कुमार यादव ने विकासखंड की 5 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पंचायतों में बनाए जा रहे पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। साथ ही ब्लॉक टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त रोजगार श्रम बिजनौर विजय कुमार यादव ने ग्राम चौहडपुर, हरपुर बूढ़पुर, फफरीदाबाद आदि पाँच ग्राम पंचायतों में पहुंचकर पंचायत भवनों व शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को निर्माणाधीन पंचायत भवनों तथा शौचालयों के कार्य में तेजी लाकर शीध्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। साथ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर पंचायत सचिव अमरजीत, तकनीकी सहायक सचिन त्यागी आदि उपस्थित रहे।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















