नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

सपा विधायक हाजी तस्लीम अहमद के नेतृत्व में हुआ साइकिल रैली का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता छोटे लोहिया माननीय जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस 5 अगस्त को बढ़ती, महंगाई, भ्रष्टाचार, सपा नेताओं व कार्यकर्ताओ का पुलिस द्वारा उत्पीडन, नौजवान, किसान, महिलाओं का अपमान, बेरोजगारी व लोकतंत्र की हत्या एवं भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों खिलाफ समाजवादी साइकिल यात्रा का आयोजन नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद के नेतृत्व में किया गया।

समाजवादी साइकिल यात्रा को होटल इंद्रलोक नजीबाबाद से जाकिर अंसारी ग्राम प्रधान मुबारकपुर, मोहम्मद रफी जिला पंचायत सदस्य, वसीम अहमद एडवोकेट, यूनुस ठेकेदार फजलपुर हबीब, जाहिद अंसारी जिला सचिव, हाजी यामीन सैफी ठेकेदार ने समाजवादी झंडा दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा हरिद्वार रोड पर साहनपुर चौकी, मोटा महादेव मंदिर मार्ग से होते हुए ग्राम राहतपुर खुर्द में जाकर समाप्त हुई। नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद के नेतृत्व में उनके साथ हजारों की संख्या में साइकिल सवारों ने साइकिल चलाई।

साइकिल रैली में उपस्थित हजारों की संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाजी तस्लीम अहमद ने कहा ने कहा कि प्रदेश में अब भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए हैं और आने वाले 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता के सभी वर्ग के लोगों ने यह तय कर लिया है कि माननीय अखिलेश यादव जी को प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने रैली में उपस्थित हजारों की संख्या में आए साइकिल सवारों का धन्यवाद दिया। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद रफी अंसारी, सरदार जगमीत सिंह जीत, विधानसभा अध्यक्ष नईम मकरानी, जिला सचिव जाहिद अंसारी, आजाद अंसारी, ग्राम प्रधान मेहताब अहमद, प्रधान पति हुमायूंपुर मरगूब अहमद, मोहम्मद सलमान, जिला सचिव इंजीनियर शादाब हैदर, विधानसभा अध्यक्ष युवजन सभा शाकिब शेख, शौकीन मलिक, आरिफ मलिक साहनपुर, गफ्फार प्रधान लुकादड़ी, इदरीश, जहीर घिसटपुरी, नगर अध्यक्ष साहनपुर अंजार हुसैन, इमरान कसार जटपुरा, रईस अहमद झकाकी, जावेद शेख नगर अध्यक्ष जलालाबाद, यामीन लुकादड़ी, नसीम खान पठानपुरा, गुरमीत सिंह प्रधान परमावाला आदि के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों साइकिल सवार होटल इंदरलोक पहुंचे एवं ग्राम राहतपुर तक साइकिल यात्रा पूरी की।

हजारों की संख्या में साइकिल सवारों का ग्राम राहतपुर खुर्द पहुंचने पर ग्राम राहतपुर प्रधान मोहम्मद मुस्तफा ने अपने सैकड़ों साथियों मुकर्रम मकरानी, फैजान पूर्व प्रधान, हाफिज नजर, सिराजुद्दीन के साथ नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद एवं उनके साथ सभी रैली में शामिल साइकिल सवारों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

समाजवादी साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता मुनव्वर अली, जिला उपाध्यक्ष नवेद इकबाल सिद्दीकी, शाहनवाज मंसूरी, विशेष आमंत्रित सदस्य अनवर खान मंसूब विधायक प्रतिनिधि नितिन कश्यप, पूर्व प्रधान मोहम्मद उमर, पूर्व प्रधान शहाबुद्दीन, पूर्व प्रधान मोहम्मद इरफान तिसोतरा, सिकंदर खान जीशान चौधरी, मोहम्मद मुश्ताक प्रधान जालपुर, असलम सबनीगर, फुरकान कसार, सरफराज मंसूरी, नगर अध्यक्ष नजीबाबाद शाहिद मलिक, फहीम सभासद, नौशाद खान साहनपुर, पूर्व नगर अध्यक्ष साहनपुर कालू, रिजवान मंसूरी पूर्व प्रधान धनसीनी, दाऊद कुरेशी शहजाद अंसारी जकी खान, सोहेल खान, साकिब अंसारी राहुखेड़ी, सद्दाम राहुखेड़ी, शमशाद अंसारी, वाजिद औरंगपुर भिक्कू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button