AIRA NEWS NETWORK – ब्लॉक किरतपुर की ग्राम पंचायत पाडले में आयोजित कोरोना स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें 100 ग्रामीणों की जांच होनी थी लेकिन पंचायत सचिव के परिश्रम मे वे गांव वालों का सहयोग मिलने पर 119 ग्रामीणों की जांच की गई। जिसमें पंचायत सचिव मिथुन कुमार व नवनिर्वाचित प्रधान विजय पाल सिंह और रोजगार सेवक वे आंगनवाड़ी आशाओं का भी सहयोग रहा और पंचायत में निगरानी समिति द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर सर्वे का निरीक्षण भी पंचायत सचिव मिथुन कुमार ने अपनी उपस्थिति में करा उन्होंने ग्राम वासियों से पूछा कि ग्राम पंचायत में साफ सफाई कार्य सही समय पर हो रहा है या नहीं और निगरानी समिति डोर टू डोर सर्वे कर रही है। या नहीं जिस पर ग्राम वासियों ने पंचायत सचिव मिथुन कुमार को बताया कि ग्राम पंचायत में साफ सफाई का अभियान सही चल रहा है और सभी ग्राम वासियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
संवाददाता मुसेब सिद्दीकी


















