उत्तरप्रदेश
Trending
मशहूर शायर इमरान को पार्टी के प्रति वफादारी का मिला ईनाम कांग्रेस ने दी सबसे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी




IMG-20260814-WA0003
IMG-20260814-WA0004
IMG-20260814-WA0005
प्रतापगढ़: जनपद के बेल्हा की मिट्टी में पले-बढ़े मशहूर शायर इमरान इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हिंदी में एमए हैं. साथ ही उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया हुआ है. शमशेरगंज में डॉक्टर इलियास के घर जन्म लेने वाले इमरान अपने चार भाइयों में सबसे बड़े हैं. इमरान का राजनीतिक करियर 2019 में शुरू हुआ, जब उन्हें कांग्रेस पार्टी ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था।
मशहूर युवा शायर इमरान प्रतापगढ़ी को भारतीय कांग्रेस समिति के अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन बनाया गया है. राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले इमरान प्रतापगढ़ी का कांग्रेस के साथ राजनीतिक सफर महज तीन साल का ही है। हाल ही में बिहार, असम में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने इमरान को स्टार प्रचारक बनाकर भेजा था. इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि तीन साल के सियासी सफर में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना कई मायनों में अहम है. लंबे वक्त के बाद साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े चेहरों को कांग्रेस फ्रंटफुट पर लेकर आ रही है. ये बड़े परिवर्तन का संकेत है. राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी उन्हें मौका दे रही है जो देश, जनता और संगठन के प्रति वफादार हैं। इमरान शायरी के जरिए राजनीतिक मुद्दे उठाने में माहिर हैं और इसी वजह से एक तबका इमरान के लिए खड़ा दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर भी इमरान के काफी फैन है।
आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि चुनाव की तैयारी हर दल करता है. हम भी हर मोर्चे पर तैयार हैं और यूपी में पूरे दमखम के साथ चुनाव लडेंगे. पार्टी पूरी ताकत के साथ यूपी के रण में उतर चुकी है. कोरोना संकट में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर जो काम किया वो किसी से छिपा नहीं है
100% LikesVS
0% Dislikes



