उत्तरप्रदेश
Trending
प्रांशुदत्त द्विवेदी को भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की बधाई-विमलेश पाण्डेय
फतेहपुर/खागा- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय द्वारा खागा कस्बे में जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा की उपस्थिति में प्रांशुदत्त द्विवेदी को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। सभी भाजपाईयों ने एक दूसरे को बधाई दी साथ ही संगठन विस्तार पर चर्चा भी की।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विमलेश पांडे जिला मंत्री युवा मोर्चा आशीष तिवारी मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी सूर्या विश्वकर्मा रवि विश्वकर्मा मनोज यादव सहित तमाम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















