बिजनौर- जनपद में घटी दो अलग अलग घटनाओं में पानी में डूबने से एक अधेड व एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रथम घटना में जनपद बिजनौर के थाना चाँदपुर के ग्राम रायपुर खादर निवासी पैंतालीस वर्षीय नाहर सिंह गंगा नदी का जल स्तर बढने पर खेतों में पानी के आने की सूचना पर खेत पर डेरा बनाकर रह रहे अपने पिता को लेने के लिए गया था। बताया जाता है कि पिता ने नाहर सिंह को घर वापस भेज दिया। रास्ते में पानी का बहाव तेज हो जाने की वजह से नाहर सिंह पानी में बह गया। घटना में पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम, स्थानीय प्रशासन व स्थानीय लोगों ने बामुश्किल उसके शव को पानी से ढूंढकर बाहर निकाला।
दूसरी घटना थाना बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गाँव शाहनगर कुराली की है। जहाँ पर पाँच किशोर रामगंगा नदी में नहाने गए थे। जहाँ नहाते समय एक 15 वर्षीय किशोर अंकुश की पानी में डूबने से मौत हो गई।
दोनों ही घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिक्षक डॉ.धर्मवीर सिंह ने लोगों से बाढग्रस्त क्षेत्र व नदियों के पास न जाने की अपील की है।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर




























