AIRA NEWS NETWORK – पुलिस अधीक्षक चमोली महोदया के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान चलाया हुआ है, जनपद चमोली को नशामुक्त करने की श्रीमान पुलिस अधीक्षक चमोली महोदया की मुहिम को लेकर चमोली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, पुलिस अधीक्षक महोदया द्धारा जनपद के पुलिस उपाधीक्षकों एंव सभी थाना प्रभारियों को नशीले पदार्थ का अवैध तरीके से कारोबार करने वाले एंव युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों के प्रति सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में आज कोतवाली कर्णप्रयाग व एसओजी चमोली द्धारा पंचपुलिया तिराहा से 50 मी0 गौचर की ओर सड़क किनारे चैकिंग अभियान चलाते हुए चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति लक्ष्मण विष्ट पुत्र रुप सिंह निवासी घेस प0वृ0 जैनबिष्ट थाना थराली जनपद चमोली उम्र-26 वर्ष को 260 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्घ कोतवाली कर्णप्रयाग में NDPS Act धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज मा0न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
लक्ष्मण विष्ट पुत्र रुप सिंह निवासी घेस प0वृ0 जैनबिष्ट थाना थराली जनपद
- उम्र-26 वर्ष
- मु0अ0 सं0- 23/2022 धारा- 08/20 NDPS Act
- बरामद माल – 260 ग्राम अवैध चरस
- कीमत- रु0 23,000/- (तेईस हजार रुपये लगभग)
- पुलिस टीम – 1- व0उप0नि0 चित्रगुप्त
- 2- कां0 108 ना0पु0 समीर विष्ट
चमोली पुलिस सभी आम नागरिकों से अनुरोध करती है अगर आपके पास किसी भी नशा कारोबारी के बारे में कोई सूचना हो या किसी अपराधी के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखें तो तुरंत ही चमोली पुलिस से संपर्क करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में चमोली पुलिस का सहयोग करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















