AIRA NEWS NETWORK – नूरपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नूरपुर में तेज रफ्तार कंटेनर और कार के बीच सीधी टक्कर हुई थी, जिसके बाद कार के पचखर्रे उड़ गए।जानकारी के मुताबिक हादसा थाना नूरपुर क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग पर हुआ। यह 2 लेन रोड है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर मुरादाबाद की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ियों को ओवरटेक करने के चक्कर मे ईदगाह के पास सामने से आ रही कार (UP11 BM3189) में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पचखर्रे उड़ गए। कार चला रहा युवक और कार में बैठे एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव कार में बुरी तरह फंस गए, जिसे पुलिस ने मुश्किल से बाहर निकाला, वहीं कर में सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अन्य राहगीरों ने संभाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कन्टेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। कंटेनर के नंबर के आधार पर उसकी जानकारी की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। बता दें कि शनिवार रात भी बिजनौर जिले में एक सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई थी।


















