बिजनौर: ग्राफिक ऐरा पब्लिक स्कूल में घुसे नशेड़ी युवक को स्कूल संचालिका व उसके भाइयों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए घायल अवस्था में नशेड़ी युवक को बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर किया गया था जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई युवक की मौत के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर स्कूल संचालिका व उसके भाइयों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में स्थित ग्राफिक एरा अकैडमी में गांव का ही युवक जितेंद्र बुरी नियत से घुस गया जिसके बाद गुस्साए स्कूल संचालिका व उसके भाइयों ने मिलकर युवक को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया जहां दौराने उपचार जितेंद्र की मौत हो गई जितेंद्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है एसपी ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और संबंधित धाराओं में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।


















