कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जनपद पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया
AIRA NEWS NETWORK – थाना सतपुली ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जनपद पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तहत आज थाना सतपुली के अंतर्गत चौकी प्रभारी दुधारखाल उप0 निरी0 कैलाश द्वारा पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्र के गांव – कोट तल्ला, कोट मल्ला ,तोली और पास्ता गांवों में जाकर आम जन को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया गया 2 गज की दूरी अवश्य बनाकर रखें किसी से हाथ ना मिलाएं साबुन से हाथ धोते रहें सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
घर से जरूरी हो तो ही घर से बाहर जाएं मास्क अवश्य लगाएं घर से बाहर जाते वक्त सरकार की गाइडलाइन का पालन करें खुद भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें साथ ही साथ बुजर्ग ओर असहाय लोगो को मिशन हौसला के तहत थाने पर रखे कमन्युटी बास्केट से प्राप्त राशन की किटे भी वितरित की गयी। ओर मोके पर मास्क भी दिए गए हैं ।
वंही थानाध्यक्ष सतपुली सन्तोष पैथवाल द्वारा बताया गया की ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आगे भी ऐसे ही जागरूकता अभियान लगातार जारी रखेगी। पुलिस टीम में का0 मदन,और हर्षवर्धन शामिल रहे।
आज भी थाना सतपुली मैं कुछ समाजसेवी द्वारा मिशन हौंसला के तहत थाना क्षेत्र में रह रहे असहाय और बुजुर्ग जनों के लिये थाने पर रखे कमन्युटी बास्केट में आज श्री चंद्रमोहन बुड़ाकोटी निवासी मझकोट पौड़ी गढ़वाल के प्रतिनिधि श्री विकास द्वारा 50 किट तथा बीते रोज श्री वेद प्रकाश वर्मा निवासी सतपुली द्वारा 10 किट राशन की दी गयी है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा दोनों समाजसेवीयों का धन्यवाद ज्ञापित क्या आगे भी इसी तरह समाजसेवी संस्थाओं व समाजसेवी लोगों का सहयोग प्राप्त होते रहेगा।
उत्तराखंड पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर पुलिस का सहयोग करें वह भी अपने परिवार को छोड़कर आप लोगों की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट




























