बिज़नेस

Business opportunities start Onion paste manufacturing with low investment earn lakh money monthly varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. महंगाई बढ़ती (Inflation) ही जा रही है. इस बीच आम आदमी झटके पर झटके पर लग रहे हैं. खाने-पीने के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं. इन दिनों लोग प्याज अपने दाम के जरिए आम आदमी को रुला रही है.प्याज के दाम (Onion Price) इस समय करीब 50-60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. ऐसे में प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच प्याज के पेस्ट (Onion paste) की मांग बढ़ जाती है.

बाजार की मांग के चलते प्याज का पेस्ट (Onion paste business) बनाने का बिजनेस अच्छा आइडिया (Profitable Business idea) आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. आसान तकनीक होने कारण इसे कोई भी इसकी यूनिट लगा सकता है और अच्छी कमाई कर (Earn money) सकता है.

जानिए कितना पड़ेगा खर्च?
खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने प्याज का पेस्ट (Onion paste) बनाने के बिजनेस पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है. इसके मुताबिक, यह बिजनेस 4.19 लाख रुपये में शुरू किया जा सकता है. अगर आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं तो आप सरकार की मुद्रा स्कीम से लोन ले सकते हैं.

KVIC की रिपोर्ट के मुताबिक, प्याज का पेस्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का कुल खर्च 4,19,000 रुपये है. इसमें 1 लाख रुपये बिल्डिंग शेड बनाने और 1.75 लाख रुपये इक्विपमेंट (फ्राइंग पैन, ऑटोक्लेव स्टीम कूकर, डीजल भाट्टी, स्टरलाइजेशन टैंक, छोटे बर्तन, मग, कप आदि) पर खर्च होंगे. इसके अलावा, बिजनेस चलाने के लिए 2.75 रुपये की जरूरत होगी.इस यूनिट के जरिए साल भर में करीब 193 क्विंटल प्याज के पेस्ट का उत्पादन किया जा सकता है. 3,000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब इसकी वैल्यू 5.79 लाख रुपये होगी.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth: करवा चौथ पर अपनी पत्नी को गिफ्ट में दें यह तोहफा, हर महीने होगी बंपर कमाई, जानिए डिटेल

इस तरह से करें मार्केटिंग
प्याज के पेस्ट का उत्पादन होने के बाद इसकी बेहतर तरीके से पैकिंग करें. आजकल प्रोडक्ट डिजाइनर पैकिंग पर बिकता है. इसकी बिक्री के लिए मार्केटिंग का सहारा ले सकते हैं. इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा सकता है. इसके अलावा अगर आपके पास बजट है तो कंपनी की वेबसाइट बनाकर अपने प्रोडक्ट का प्रचार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीय यूजर्स बिना कुछ पैसे लगाए कर सकेंगे Cryptocurrency से कमाई, नुकसान होने पर 5,000 रु भी मिलेंगे

जानें कितनी होगी कमाई?
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप पूरी क्षमता के साथ प्याज के पेस्ट का उत्पादन करते हैं तो एक साल में आप 7.50 लाख रुपये की बिक्री कर सकते हैं. सारे खर्चे इसमें से घटा दिया जाए तो ग्रॉस सरप्लस 1.75 लाख रुपये होगा. वहीं, अनुमाति नेट मुनाफा 1.48 लाख रुपये हो सकता है.

Tags: Business ideas, Business news in hindi, Business opportunities, Earn money, How to earn money, Onion Price, Starting own business

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button