नगीना – खाली प्लॉट पर 14 लोगों को कबूतर उड़ाकर हार जीत की बाजी लगते हुए 12180 रु के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया जिसमे से दो लोग मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है दोपहर करीब 2 बजे मुखबिर की सूचना मिली कि कुछ लोग दरी पर बैठे कबूतरों को उड़ा पर रुपयों की बाजी लगा कर जुआ खेल रहे है। जिसपर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दौहरे के निर्देश पर लाल सराय चौकी प्रभारी अजय कुमार, चित्तौड़गढ़ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी अंजार के मकान के सामने जुल्फकार के खाली प्लॉट पर कबूतर उड़ाकर हार जीत की बाजी लगाते हुए दरी पर बैठे 16 लोगो में से दो लोग पुलिस को आता देख मौका पाकर फरार हो गए।
पुलिस ने किसी तरह घेरा बन्दी कर 14 लोगो को पकड़ कर उनकी जामा तलासी ली गयी तथा पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम व पता आदि बताऐ ईशान पुत्र मन्ब्बर अहमद मो नई बस्ती बिजनौर, गुलजार पुत्र हारून मो काजी सराय, सिराज पुत्र नसीम मो लुहारी सराय, महाराज पुत्र शरीफ अहमद मो लुहारी सराय, जिशान पुत्र सब्बन सोनी मो लुहारी सराय, शोएब पुत्र सलीम मो काजी सराय, कफील पुत्र शफीक अहमद मो लुहारी सराय, मोवीन अहमद पुत्र शमीम अहमद मो लुहारी सराय, मौ आविद पुत्र अब्दुल कय्यूम मो लुहारी सराय, नसीम अहमद पुत्र शहीद अहमद मो काजी सराय, वुरहान पुत्र अंजार मो तार बाला बाग, शफी हैयर पुत्र मजहर हसन मौ सराय मीर निवासी गण कस्बा नगीना, नसीम अहमद पुत्र वहाजुद्दीन मौ चाहसीरी बिजनौर बताया। मोके से सोनीमीर व शबीमीर निवासी गण मौ पंजाबीयान नगीना फरार हुए बताए गए।
जो दरी पर बैठ कर कबूतर बाजी कर रहे थे।जिनके पास से दो दरी, दो पानी के कैम्पर व कब्ज़े से 12180 रुपये बरामद किए जिन पर 13 ग एक्ट के अंतर्गत कारवाई कर चालान कर दिया गया।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















