उत्तरप्रदेश
Trending

बुन्देलखण्ड राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर केन्द्रीय मंत्री भानू प्रताप वर्मा को बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति ने दिया ज्ञापन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

फतेहपुर – जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे , केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप वर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति का आगमन फतेहपुर जिले में हुआ l जिले वासियों ने केंद्रीय मंत्री के आगमन पर माला फूल के साथ उनका स्वागत किया l केंद्रीय मंत्री के पंडित सूर्यपाल रमाशंकर राम मूरत पाण्डेय निष्पक्ष देव विद्या मंदिर गुरसंडी पहुंचने पर बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन देकर मांग किया कि संसद सत्र में आप बुंदेलखंड की बदहाली और शोषण से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत कराएं एवं बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को संसद में सशक्त आवाज प्रदान करें।

प्रवीण पाण्डेय ने बताया की 2014 लोकसभा चुनाव के समय झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने का वादा किया था , सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के बाद भी अभी राज्य नही बनाया गया l पिछले महीने चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक के महाधिवेशन में जिस तरह से बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उठा, उससे हम बुंदेले खासे उत्साहित हैं और हमें उम्मीद की किरण दिखने लगी है। चित्रकूट में अलग राज्य का मुद्दा मुखर करने में जो प्रशंसनीय भूमिका जगद्गुरु स्वामी राम भद्राचार्य जी ने निभाई, हम चाहते हैं कि वही भूमिका संसद के मानसून सत्र में आप निभाएं।

हमीरपुर के सांसद पुष्पेन्द्रसिंह चंदेल कई बार लोकसभा में बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उठा चुके हैं लेकिन उनका साथ बुंदेलखंड के बाकी सांसदों ने नहीं दिया इसलिए उचित दबाव नहीं बन पाया। अब आप बुंदेलखंड की आवाज को उठाइए। जिस तरह सरकारें आर्थिक लाभ के लिए ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों को मिटाकर बुंदेलखंड को खनन हब बनाने में जुटी हुई हैं, उससे हम आने वाली पीढ़ी को क्या जबाव देंगे। बुंदेलखंड की अस्मिता, स्वाभिमान, भाषा, संस्कृति और संपदा बचाने के लिए बुंदेलखंड राज्य निर्माण बहुत जरूरी है। इस वक्त उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व केन्द्र तीनों जगह भाजपा की सरकार है। बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा। इस मौके को बर्बाद मत जाने दीजिए।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय , नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह , जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी , ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी , विमलेश पांडेय, धीरज मोदनवाल , अजय गोस्वामी , देव त्रिपाठी , राहुल गुप्ता , अनुपम शुक्ला , मनोज द्विवेदी , अजय मिश्रा , पंकज पाल , शुभम ठाकुर , दुर्गा शंकर गुप्ता , धर्मेन्द्र सिंह , राकेश सिंह , प्रांशु पाण्डेय , आशीष त्रिवेदी , शुभम ठाकुर , रवि तिवारी आदि प्रमुख रूप से रहे l

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button