स्योहारा – स्थानीय मिल चैराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक भैसे की बिजली के खम्बे के चपेट में आकर मोत हो गई, प्राप्त समाचार के अनुसार पीर का बाज़ार निवासी बलाग़त हुसेन पुत्र रिफाकत हुसेन आज बारिश के बीच अपने भैसे को लेकर घर जा रहे थे इसी बीच मिल चौराहे से बाज़ार की तरफ खड़े खम्बे में करंट उतरने से भेसा खम्बे की चपेट में आ गया ।
जिस कारण उसकी मौके पर ही तड़प तड़प को मौत हो गयी।बताया जा रहा है कि उक्त खम्बे पर काफी समय से करंट आ रहा था जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों से विधुत विभाग से की थी पर समस्या का समाधान नही हुआ जिसका खामियाजा आज इस बेज़ुबान को भुगतना पड़ा।


















