उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश
लखनऊ पहुँचे सपा के वफादार नेता हनी फैसल मुलायम सिंह से लिया आशीर्वाद
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के कर्मठ जुझारू एवं वफादार नेता हनी फैसल ने लखनऊ पहुँच कर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लिया और फिर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात की जिसमे अखिलेश यादव से आने वाले ज़िला पंचायत और विधानसभा चुनाव के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की

जिसमे अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने वाली है क्योंकि जनता भी अब भाजपा के उत्त्पीडऩ से काफी ज़्यादा परेशान हो गई है इसलिए समाजवादी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी कमर कस ले आने वाले चुनाव के लिए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हनी फैसल को पार्टी के प्रति वफादारी का मिल सकता है ईनाम जिसमे उनको जनपद स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।




























