कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

छिबरामऊ विधायक को निकम्मा कहने पर भाजपा नेताओं ने दी सपा नेता खिलाफ दी तहरीर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज – समाजवादी पार्टी की जनसभा के दौरान सपा नेता ने भाजपा की महिला विधायक को निकम्मा कहे डाला। जिससे भाजपा नेताओं में रोष पनप गया। सोशल मीडिया पर सपा नेता के वीडीओ वायरल कर भाजपाइयों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर भी है। ज्ञात हो कि छिबरामऊ से भाजपा विधायक अर्चना पाण्डेय पर अभाद्र टिप्पणी को लेकर जिले में राजनीति गर्मा गई है।

समाजवादी पार्टी की एक बैठक शुक्रवार को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुर हुई जिसमे छिबरामऊ के पूर्व सपा विधायक अरविंद सिंह यादव की मौजूदगी में मंच से सपा नेता जय कुमार तिवारी उर्फ बउअन ने भाजपा विधायक अर्चना पाण्डेय को निकम्मी विधायक कहते टिप्पणी कर दी। जैसे ही वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और भजपा नेताओं ने देखा तो उनमें भारी रोष पनप गया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जय कुमार तिवारी के खिलाफ तमाम पोस्ट पड़नी शुरु हो गई। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बउअन तिवारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाल दी। इस बीच बरिष्ठ भाजपा नेता राजीव ठाकुर ने गुरसहायगंज कोतबली प्रभारी टी पी वर्मा को जय कुमार तिवारी के खिलाफ तहरीर दी है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button