ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

कर्मचारी की वजह से टप्पेबाज ले उड़े बैंक से दस लाख

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सरायमीरा- कन्नौज रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की केबिन के अंदर रखे रूपए गायब हो गए। जब केबिन में कैश कम पाया गया तो बैंक कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक हाथ में थैला पकड कर बैंक से बाहर जाता दिखाई दिया। बैंक कर्मियों को शक है कि उसी युवक ने केबिन के अंदर से रूपए पार कर दिए।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा रोड स्थित मोहल्ला पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। इस शाखा में हर दिन की तरह से शुक्रवार को भी काम काज चल रहा था। केश केबिन में रखे 10 लाख रुपये किसी ने गायब कर दिए जब कर्मचारी ने कैश की काउंटिंग की रूपए कम निकले।

कर्मचारी ने मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। 10 लाख रूपए गायब होने से बैंक कर्मियों में हडकंप मच गया। बैंक मैनेजर ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा और कोतवाली प्रभारी विकास राय फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक व्यक्ति हाथ में थैला पकड कर बाहर जाते हुए दिखाई दिया।

बैंक कर्मियों ने शंका जताया कि थैला पकड कर जो व्यक्ति बाहर की ओर जा रहा था, उसी ने दस लाख रूपए पार किए होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पडताल में जुट गई है। हालांकि बैंक की केबिन के अंदर से रूपए गायब होने के मामले में शक की सुई बैंक कर्मियों की ओर भी जा रही है आखिर टप्पे बाज को कैसे पता हुआ कि केविन में 10 लाख रुपये रखे हैं से भी मुड रही है और केविन पास कोई कर्मचारी भी मौजूद नही है। माना जा रहा है कि बिना कर्मियों की मिली भगत कोई बाहरी व्यक्ति न तो केबिन में प्रवेश कर सकता है और न ही इतनी आसानी से रूपया लेकर फरार हो सकता है।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही शीघ्र रुपये ले जानेवाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button