पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसाः बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं, 3 की मौत

AIRA NEWS NETWORK – पश्चिम बंगाल के मैनापुरी में बड़े रेल हादसे की खबर है। यहां गुवाहटी-बीकानेर एक्स्प्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों के मौत की खबर जबकि कई लोगों को घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेलवे के बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
पश्चिम बंगाल से रेल हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस बंगाल के उत्तरी भाग में मैनागुरी के पास डोमोहानी के पास पटरी से उतर गई है। ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई बताई जा रही हैं। इनमें से 4 से 5 बोगियां पूरी तरह पलट गई हैं। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल हादसे की क्या वजह रही इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। बचाव कार्य जारी है।
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 गुरुवार शाम करीब पांच बजे पटरी से उतर गई। 12 कोच प्रभावित हुए हैं। डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे पुलिस भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन बीकानेर से गोवाहटी जा रही थी।
Spoke to Railways Minister Shri @AshwiniVaishnaw and took stock of the situation in the wake of the train accident in West Bengal. My thoughts are with the bereaved families. May the injured recover quickly.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 13, 2022
सीएम ममता बनर्जी ने जारी किया निर्देश:
मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। साथ ही यात्रियों की हर संभव मदद के लिए भी कहा गया है।
प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती:
On getting info about tragic train accident near Mainaguri (WB), troops of 169 BN @BSF_Guwahati Ftr responded quickly and joined rescue operation with Prahris & medical team, working untiringly to help the trapped and injured people from the derailed coaches@BSF_India@RailNf pic.twitter.com/xHsNlrnWlN
— BSF GUWAHATI (@BSF_Guwahati) January 13, 2022
प्रशासन की प्रथामिकता है कि घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाए, इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को तुरंत बाहर निकालने की भी कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को दूसरी व्यवस्था के जरिए उनके गंतव्य तक ले जाना भी प्रशासन की चुनौती है। हालांकि फिलहाल इनके आस-पास के इलाके में रुकने की व्यवस्था की जा रही है। सर्दी का मौसम होने की वजह से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि हादसा कोहरे की वजह से हो सकता है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं प्रशासन के सामने भी रेस्क्यू करने में ठंड और कोहरे की वजह से चुनौतियां कुछ ज्यादा हैं।






