पश्चिम बंगाल – सिलीगुड़ी शहर में आपसी सहयोग और तालमेल के द्वारा दो नामीग्रामी अंतराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं ने इस कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में जागरूक कदम उठाकर सराहनीय कार्य करने का पराक्रम दिखाया है। जहां एक तरफ इंसान इस कॉविड जैसी महामारी का शिकार होकर खून की कमी के करना अपनो ने अपनो को खोया।
साथ ही साथ लोकडाउन के कारण कई लोगो को खाने तक के लाले पड़ गए बच्चे बूढ़े बीमार व्यक्तियों का निवाला छीना गया।इन सभी को ध्यान में रखते हुए “लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उड़ान” और “लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी आरोहण” ने मिलकर दो सर्वश्रेष्ठ दान का आयोजन करने का संकल्प लेते हुए सिलीगुड़ी के इंटरनेशनल मार्केट सेवक रोड़ में दो कैम्प लगाए एक रक्त दान और दूसरा भोजन वितरण शिविर।इस शिविर के पीछे का उद्देश्य जरूरत मंद को रक्त देकर जीवन दान देना तथा व्यक्तियों को भोजन प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही आंतरिक हृदय से परिपूर्ण सेवाभाव के साथ लायन्स क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उड़ान के प्रेसिडेंट श्री अमन अग्रवाल प्रेसिडेंट श्री कपिल गर्ग तथा संस्था की ट्रेजरार श्रीमती स्नेहलता गुप्ता ने तथा संस्था के अन्य सदस्यो ने भी भरपूर सहयोग किया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिथि के स्वरूप सिलीगुड़ी के बीजेपी विधायक डाक्टर शंकर घोष और 2018 की प्लानेट इंडिया मिस वर्ल्ड तथा एक्ट्रेस मंजू थापा भी उपस्थित थी।कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्वक कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया गया।तथा मीडिया पार्टनर के रूप में wavenews 18 ने कार्यक्रम के समापन तक अपनी उचित भूमिका निभाई।
सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल


















