उत्तरप्रदेश

नगर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी काशीराम में 20 दिसंबर को लगेगी संत गाडगे की प्रतिमा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर – जिले में संत गाडगे मिशन की शुरुआत संत गाडगे सेवा संस्थान द्वारा 23 फरवरी को शोभा यात्रा निकाल कर की गई थी जो कारवां लगातार आगे बढ़ता चला गया और 20 दिसंबर 2018 में संत गाडगे सेवा आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष विशुन दयाल कनौजिया द्वारा संत गाडगे सेवा आश्रम पट्टी बहादुरपुर शाहजहांपुर में पहली प्रतिमा की स्थापना कराई गई

जन जागरूकता के माध्यम से वर्ष 2019 में दूसरी प्रतिमा 6 दिसंबर को थाना शेरा मऊ दक्षिणी क्षेत्र के पसियानी अंबेडकर पार्क में स्थापित हुई और यह कारवां यहीं नहीं रुका तीसरी प्रतिमा 23 फरवरी 2020 को नगर क्षेत्र के मिश्रीपुर रामबाग अंबेडकर पार्क में स्थापित हुई यह तीनों प्रतिमाएं बगैर किसी राजनीतिक एजेंडे के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा संत गाडगे सेवा आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष विशनु कनौजिया के नेतृत्व में स्थापित कराई गई जिसमें किसी राजनीतिक व्यक्ति को श्रेय लेने का मौका नहीं मिला जब जन जागरूकता अभियान जिले में धोबी समाज को संत गाडगे के प्रति जागरूक करने में काफी हद तक कामयाब हुआ आगे बढ़ा तो राजनीतिक पार्टियों भी आगे आ गई

20 दिसंबर को संत गाडगे प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे सुरेश कुमार खन्ना

धोबी समाज को एकजुट और संत गाडगे के प्रति जागरूक होने के बाद अब इस अभियान का राजनीतिक पार्टियां जिले में लाभ लेना चाहती है वैसे नगर क्षेत्र में तमाम चौराहों का नाम बदला गया उन पर प्रतिमाएं लगाई गई उनका उद्घाटन भी भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया लेकिन इन चौराहों पर संत गाडगे प्रतिमा को स्थान नहीं मिल सका लेकिन अब नगर निगम द्वारा संत गाडगे के परिनिर्वाण दिवस 20 दिसंबर 2021 को संत गाडगे सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामलड़ैते कनौजिया के विशेष आग्रह और कई बार मांग करने पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा आवास विकास कॉलोनी काशीराम में एक संत गाडगे प्रतिमा का लोकार्पण पार्क में किया जाएगा फिलहाल कुछ भी हो लेकिन जिले में चौथी प्रतिमा लगने से अच्छा संदेश जाएगा

जिले में संत गाडगे मिशन की शुरुआत करने वाले रामलड़ैते कनौजिया ने शोभायात्रा निकालकर जो आगाज किया था वह कहीं ना कहीं रंग लाते दिख रहा है और समाज राष्ट्र संत गाडगे बाबा के प्रति जागरूक हुआ है यही कारण है अब जिले में एक नहीं कई जगह 23 फरवरी को संत गाडगे जन्मोत्सव मनाया जाता है संत गाडगे प्रतिमा स्थापित होने से नगर क्षेत्र में भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को इसका लाभ भी मिलेगा क्योंकि नगर क्षेत्र में धोबी समाज की बड़ी संख्या है फिलहाल इस पार्क में संत गाडगे की प्रतिमा के साथ तीन प्रतिमाएं लगाया जाना नगर निगम द्वारा प्रस्तावित है

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button