सिनेमा के चर्चे
Trending

Karishma Kapoor की बेटी समायरा के Birthday पर मौसी करीना ने दी बधाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK- करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) बहनों से ज्यादा एक दूसरे की दोस्त हैं. दोनों स्टार्स सिस्टर्स ने अपनी अदायगी का दमखम तो दिखाया ही है साथ ही दोनों एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ नजर आती हैं. करिश्मा की बेटी समायरा अपना 17वां बर्थडे मना रही हैं.  समायरा कपूर, करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की बेटी है. समायरा अपनी मौसी करीना के बेहद करीब है. मौसी ने भी अपनी भांजी के बर्थडे पर उसके बचपन की तस्वीर शेयर कर खूबसूरत अंदाज में बधाई देते हुए सबको बता दिया है कि लोलो की बेटी 17 साल की हो गई.

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर समायरा की और करिश्मा कपूर की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘मम्मा की बेबी गर्ल..हमारे बेटों की प्यारी, दयालु और ब्यूटीफुल बहन…हमारी समायरा को हैप्पी बर्थडे (इसके साथ हार्ट इमोजी शेयर की है)..तुम्हे ढेर सारा प्यारा. इसके साथ ही करिश्मा कपूर को टैग कर आगे लिखा ‘लोलो की बेटी सैम 17 साल की है’. बता दें कि करिश्मा को प्यार से लोलो और समायरा को सैम बुलाते हैं, जबकि करीना, बेबो के नाम से फेमस हैं.

करीना के इस अंदाज पर करिश्मा को आया प्यार
करीना कपूर के इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर ने ढेर सारी हार्ट इमोजी शेयर करके प्यार जताया है तो करीना की ननद सबा पटौदी ने समायरा को जन्मदिन की बधाई दी है. इसके अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स करिश्मा की बेटी को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसके अलावा फैंस लिख रहे हैं कि ‘क्यूट लोलो की बेटी’.

समायरा फिल्मी फंक्शन से रहती हैं दूर
बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की बेटी समायरा कभी भी फिल्मी पार्टी और इवेंट्स में नजर नहीं आती हैं. कभी कभी फैमिली फंक्शन में ही दिखती हैं. स्पॉटबॉय के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब करिश्मा कपूर से पूछा गया था कि कया समायरा बॉलीवुड में कदम रखेंगी तो एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘मेरी बेटी और उसके फ्रेंड्स को फिल्म के सभी मीडियम में दिलचस्पी है, इसलिए ये पर्दे के पीछे होगा या कैमरे के सामने, अभी इसके बारे में मुझे पता नहीं है. वे अभी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और सीख रहे हैं, तो अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है. और ये सब समायरा के ऊपर है, अभी तो वो छोटी हैं, स्कूल में पढ़ाई कर रही है.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button