उत्तराखंड
अल्मोड़ा पुलिस एसएसपी ने की जनता से अपील

AIRA NEWS NETWORK – अल्मोड़ा पुलिस एसएसपी ने की जनता से अपील लोकतंत्र का यह आधार, वोट ना हो कोई बेकार
एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद की सम्मानित जनता से 14 फरवरी 2022 को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा राष्ट्र की नींव को मजबूत करने हेतु अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
कहा कोई भी हो वह डरें नहीं और निष्पक्ष होकर मतदान करें अगर कोई मतदान में व्यवधान पैदा करने की कोशिश करे तो तत्काल सूचना सम्बंधित पुलिस को दें, ताकि कार्यवाही की जा सके और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराया जा सके अल्मोड़ा पुलिस आपके मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















