बिज़नेस

Aditya birla sun life launched mutual fund nifty healthcare ETF you can invest 500 rupees check details varpat – Mutual Fund

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. आदित्य बिड़ला सन लाइफ (Aditya birla sun life) म्यूचुअल फंड (Mutual fund) ने निफ्टी हेल्थकेयर ETF को लॉन्च किया है. यह एक ओपन एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) है. यह निफ्टी हेल्थकेयर TRI (टोटल रिटर्न इंडेक्स) को ट्रैक करेगा. नया फंड ऑफर (NFO) 8 अक्टूबर को खुला है और 20 अक्टूबर को बंद होगा.
इस स्कीम का उद्देश्य हेल्थकेयर सेक्टर में अवसर का फायदा उठाना और लंबी अवधि में निवेशकों के निवेश को बढ़ाना है. आदित्य बिड़ला सन लाइफ हेल्थकेयर ETF निवेशकों को अच्छी तरह से एक विविधीकृत इंडेक्स और उससे जुड़े ऐसे सेक्टर तक पहुंच बनाने में मदद करेगा, जिसमें मजबूत विकास प्रदर्शन करने की क्षमता है और जो अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा है.

इसमें अधिकतम 20 ट्रेड करने वाले स्टॉक होते हैं
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में ज्यादा से ज्यादा 20 ट्रेड करने वाले स्टॉक होते हैं. इसका एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियां और अच्छी तरह से विविधीकृत सब सेक्टर में अलोकेशन होता है. इसमें फार्मा, हॉस्पिटल्स, मेडिकल डिवाइसेस और सप्लाई, लैबोरेटरीज और डायग्नोस्टिक्स के साथ-साथ मेडिकल इंश्योरेंस के कारोबार में शामिल कंपनियां होती हैं. इस इंडेक्स में फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन का तरीका अपनाया जाता है. यह हर छमाही में फिर से चुना जाता है.

ये भी पढ़ें-  इस दिवाली शाम 6:15 से 7:15 बजे के बीच यहां लगाएं पैसा, होगी मोटी कमाई! जानें इस समय का महत्व

जानिए क्या कहा कपंनी ने?
आदित्य बिड़ला सन लाइफ असेट मैनेजमेंट के MD&CEO ए. बालासुब्रमणियन ने कहा कि हेल्थकेयर रेवेन्यू, एक्सपोर्ट और रोजगार पैदा करने में भारत के प्रमुख सेक्टर्स में से एक है. इसकी बढ़त हेल्थकेयर कंपनियों के मार्केट में प्रदर्शन को दिखाती है. निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स अपनी बेस तारीख से 9 गुना से ज्यादा बढ़ा है. जबकि निफ्टी इसी समय में 8 गुना बढ़ा है. इसने 3 और 10 सालों में 10% से ज्यादा रिटर्न दिया है.
उन्होंने कहा कि जैसा कि यह पैसिव फंड है, यह निवेश की लागत को कम करता है और स्टॉक के चयन की जरूरतों को पूरा करता है. इस सेक्टर की ग्रोथ की यात्रा में निवेशकों के शामिल होने के लिए हेल्थकेयर ETF एक आसान रास्ता है.हेल्थकेयर सेक्टर एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए फाउंडेशन का काम करता है.

ये भी पढ़ें- ₹1 लाख लगाकर शुरू कर दें ये कारोबार, हर महीने होगी 8 लाख रुपये तक की कमाई, सरकार करेगी मदद

कम से कम 500 रुपए से कर सकते हैं निवेश
नीति आयोग की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, फार्मा सेक्टर में ग्रोथ का साइज 2030 तक 12.88 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है जो अभी 4.84 लाख करोड़ रुपए का है. इसका कारण बढ़ती इनकम, स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरुकता और बीमा की पहुंच है. सरकार का उद्देश्य हेल्थकेयर में होने वाले खर्च को GDP की तुलना में 2025 तक 2.5% करने का है.साथ ही भारत को ग्लोबल हेल्थकेयर हब बनाना है.
इन सभी का मतलब है कि हेल्थकेयर सेक्टर मजबूत ग्रोथ के लिए अच्छी पोजीशन में है. आदित्य बिड़ला सन लाइफ का हेल्थकेयर ETF निवेशकों को इस सेक्टर से लंबी अवधि में फायदा देने का विकल्प दे रहा है. इसमें कम से कम 500 रुपए और फिर 100 रुपए के गुणक में निवेश किया जा सकता है.

Tags: Business news in hindi, Earn money, How to earn money, Mutual fund, Mutual fund investors, Returns of mutual fund SIPs

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button