AIRA NEWS NETWORK – 9 माह पूर्व चाँदपुर के जमालुद्दीनपुर में पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश महिपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने महिपाल के पास से जिन्दा कारतूस व अवैध तमंचा भी बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
वीओ-आपको बता दे कि चाँदपुर छेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर निवासी सोनू कश्यप को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही ओमप्रकाश व महिपाल दोनों भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और रतन के खेत मे शव को फेंकर फरार हो गए थे जिसमें पुलिस ने एक आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दूसरे आरोपी महिपाल को भी मुखबिर की सूचना गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी के पास से जिंदा कारतूस व अवैध तमंचा भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते सोनू की हत्या कर दी गयी थी जिसके मामले में फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















