
Ukraine Girl In bollywood And TV: इन दिनों दुनिया भर की निगाहें यूक्रेन और रूस के युद्ध (Ukraine Russia war) टिकी हैं. हर दिन आने वाले वीडियो लोगों का दिल दहला रहे हैं. यूक्रेन के लोगों के लिए दुनिया भर के लोग दुआएं मांग रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड और इंडियन टीवी में भी यूक्रेन की एक एक्ट्रेस काम करती हैं. वह अपनी बोल्डनेस से लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं. हम बात कर रहे हैं ‘गंदी बात 4’ (Gandii Baat 4) फेम नतालिया कोजीनोवा (Nataliya Kozhenova) की. नतालिया आज बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं.
जी हां! यूक्रेन की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नतालिया कोजीनोवा (Nataliya Kozhenova) ऑल्ट बालाजी (Alt Balaji) की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ (Gandii Baat) में बोल्ड सीन देकर चर्चा में आईं थीं.
यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर नतालिया कोजीनोवा भी चर्चा में आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर नतालिया कोजीनोवा (Nataliya Kozhenova) अपनी ओर से यूक्रेन के लिए आवाज उठा रही हैं. उन्होंने ‘से नो वॉर’ #SayNoToWar हैशटैग के साथ पोस्ट शेयर की है.


















