कृषि कार्य हेतु जंगल जा रहे युवा किसान की बिजली के तार की चपेट में आकर मौके पर मौत
AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के ग्राम महमूदपुर बुजुर्ग का है। जहाँ का भूपेंद्र पुत्र अमर सिंह (25 वर्ष) सोमवार की प्रातः कृषि कार्य हेतु जंगल जा रहा था। जंगल के निकट स्थित नलकूप के पास एक बिजली के खंभे से तार लटका हुआ था। भूपेंद्र उसके करंट की चपेट में आ गया तथा उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले का पता जब आसपास के खेतों में काम कर ग्रामीणों को लगा तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना उसके परिजनों को सूचना दी।
आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर हल्का दरोगा विक्रांत यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक भूपेंद्र के पिता अमर सिंह द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।




























