नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण में महाराजा अजमीढमहाराज की निकाली गई शोभायात्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नहटौर – शोभायात्रा का शुभारंभ पिछडा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य गिरीश चन्द वर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि का पुष्प माला पहनाकर तथा शॉल उढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गिरीश चंद वर्मा ने महाराजा अजमीढ़ जी महाराज के जीवन चरित्र व कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके बताए हुए रास्तों पर चलने तथा समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पारम्परिक शोभायात्रा अपनी निर्धारित मार्गों से होती हुई नियत स्थान पर आकर सम्पन्न हुई। बैंड-बोजों व डीजे के साउंड के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। शोभायात्रा में सभा अध्यक्ष विपिन वर्मा, हरिओम वर्मा, संजीव वर्मा, मा.रोहिताश्व वर्मा, कमलकांत वर्मा, सुनील वर्मा, नितिन वर्मा (नीशू), राजीव वर्मा, राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, बॉबी वर्मा, मनोज वर्मा, रामोतार वर्मा, विनोद वर्मा, अतुल वर्मा, संजय वर्मा, अमित वर्मा, विनिल वर्मा, दीपक वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, अनुज वर्मा आदि उपस्थित रहे। शोभायात्रा के अंत में आर्य समाज मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रदालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button