महानायक का लंबी टांगो के कारण पायलट बनने का सपना रह गया अधूरा, जाने पूरी वजह
AIRA NEWS NETWORK – हम बात कर रहे हैं एक ऐसे एक्टर की जिसका लंबी टांगों की वजह से पायलट बनने का सपना अधूरा रह गया और वह बॉलीवुड में महानायक के तौर पर आज लोगों के बीच में उपस्थित है। हम बात कर रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की जो कि कौन बनेगा करोड़पति 13 के सीजन में हाल ही में यह खुलासा किया है कि वह एयर फोर्स जॉइन करना चाहते थे लेकिन मां की डर की वजह से और उनके लंबी टांगों की वजह से उनका यह सपना अधूरा रह गया और वह तभी भी पायलट नहीं बन सके।
लगभग 5 दशक से भी ज्यादा का समय अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में गुजार चुके हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में वॉइस नरेंद्र के तौर पर की थी इसके बाद उन्होंने 1969 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
अमिताभ बच्चन के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए एक दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जिंदगी का एक ऐसा भी दौर आया था जिस समय वह बैंक करप्ट हो चुके थे लेकिन उस समय उनकी मदद धीरूभाई अंबानी ने की थी जिनके आज भी वह आभारी हैं। बॉलीवुड के कई छोटे-बड़े एक्टर आज भी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और उनके बताए गए रास्ते पर ही चलते हैं।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनकी माता तेजी बच्चन शुरुआत से ही मुझे लेकर बहुत ही गंभीर थी और मुझे उनके इस गंभीरता की वजह से अपने इस सपने को अधूरा ही छोड़ना पड़ा दरअसल वो मुझे पायलट के रूप में प्लेन के अंदर नहीं देख सकती थी क्योंकि उन्हें कई चीजों से डर लगता था लेकिन उन्होंने इस सपने को अधूरा छोड़कर बॉलीवुड में एक ऐसी पहचान बनाएगी जिसकी आज कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है।
यह भी पढेँ – अगर आपके पास है 2 रुपये का यह पुराना सिक्का, आप कमा सकते है 7 लाख
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन हमेशा एक्टिव रहते हैं और उनके सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों प्रशंसक उनकी है नई तस्वीरों का इंतजार बेसब्री से करते नजर आते हैं हम आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म जल्दी आलिया भट्ट के साथ रिलीज होगी जिसमें आलिया भट्ट के साथ है रणवीर कपूर होंगे।


















