मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के तत्वावधान में पूर्व सैनिक संगठन के प्रमुखों के साथ बैठक
AIRA NEWS NETWORK – आज मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के तत्वावधान में पूर्व सैनिक संगठन के प्रमुखों के साथ बैठक हुई | मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार 2022 के बालासोड स्थित कार्यालय में संगठित सैन्य शक्ति के अध्यक्ष कैप्टेन ठाकुर सिंह गुसाईं साहब की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कैप्टन सीपी डोबरियाल ,सूबेदार मेजर विजयपाल सिंह नेगी साहब, सूबेदार एम एस रावत साहब , मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के कोषाध्यक्ष सूबेदार जयपाल सिंह रावत साहब आदि गणमान्य पूर्व सैनिकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार 2022 को सफल बनाने के लिए 2022 कोटद्वार विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व सैनिक सुनील बहुखंडी को अपना सहयोग देकर सफल बनाने की सभी पूर्व सैनिकों से अपील की आज कार्यालय पर हुई।
मीटिंग में सब ने यह निर्णय लिया कल से सभी पूर्व सैनिक अपने क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे और लोगों को समझाएंगे कि हम कैसे कोटद्वार का विकास कर सकते हैं कैसे क्षेत्रवासियों को रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं जिससे बेरोजगारी की समस्या को भी काफी हद तक खत्म किया जा सकता है इसी संकल्प के साथ कल से निर्दलीय प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करने पहुंचाएगा दल।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















