स्योहारा – कुछ गज ज़मीन के लिए रिश्ते ही कैसे रिश्तों के खून प्यासे हो जाते हैं इसका उदाहरण यहां मिल चौराहे पर स्थित एक दुकान को लेकर चल रहे मामले में देखा जा सकता है शिकायतकर्ता फ़िरोज़ खान पुत्र मो.यूनुस निवासी हिन्दू चौधरियान ने बताया कि मिल चौराहे पर उसकी बरसो से एक मुर्गा मिट की दुकान है ।
जिसमे बिजली से लेकर पानी कनेक्शन तक उसी के नाम पर है,पर उसका ताऊ मो,कय्यूम, अपने पुत्रों शमशेर,सद्दाम,सुल्तान व दामाद गुलवेस के साथ मिलकर पीड़ित की दुकान हड़पने की फिराक में है,जिसके अंतर्गत आरोपी पीड़ित के साथ आये दिन मारपीट करते हुए डराते धमकाते हैं,पीड़ित फ़िरोज़ ने मामले को न्यायालय के संज्ञान में मुकदमा संख्या 740/2021 (फ़िरोज़ खान पुत्र मो,यूसुफ) के नाम दे रखा है उसके बावजूद भी आरोपी लगातार नए नए षड़यंत्र करते हुए पीड़ित को परेशान कर रहे हैं।पीड़ित ने प्रशासन से न्याय एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















