AIRA NEWS NEWORK- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा धामपुर एसडीएम कार्यालय में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला मंत्री रामनिवास जोशी के नेतृत्व में दर्जनों लोग इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे कामरेड शरीफ अहमद ने कहा भाजपा सरकार गुंडों की सरकार है किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। खीरी लखीमपुर में मारे गए किसानों के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए उन्होंने कहा प्रदेश में चल रही सरकार से जनता त्राहि-त्राहि है महंगाई चरम सीमा पर है डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर पर लगातार हो रही वृद्धि से जनता में भारी आक्रोश है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















