कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 75000 लाभार्थियों को डिजिटल चाभी वितरण का कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज – जनपद में आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 75000 लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद व डिजिटल चाभी वितरण कार्यक्रम का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ करते हुए, जनता से वार्ता की। जनपद कन्नौज के विभिन्न नगर पालिका/ पंचायतों में संबंधित अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 प्रधानमंत्री जी के संबोधन को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 300 लाभार्थियों द्वारा सुना गया एवं मौके पर सभी की डिजिटल चाभी भी वितरित की गई।

इसी श्रृंखला में नगर पालिका कन्नौज के सभागार में भी मा0 प्रधानमंत्री जी का संवाद सुना गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 संसद श्री सुब्रत पाठक जी द्वारा की गई, जिसमें लाभार्थी श्रीमती प्रेमलता पत्नी श्री जगदीश, श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी श्री प्रदीप सिंह, श्री विकास पुत्र श्री राम बाबू, श्रीमती राधा पत्नी श्री हरीश चंद्र एवं श्रीमती राधा पत्नी श्री ओम प्रकाश को माननीय सांसद जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवास की चाभी वितरित की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री गजेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी(डूडा), अधिशासी अधिकारी कन्नौज सहित अन्य संबंधित कर्मचारी व लाभार्थी उपस्थित थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button