लिटिल एंजिल्स गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरादाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई
AIRA NEWS NETWORK – 2अक्टूवर 2021को लिटिल एंजिल्स गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरादाबाद में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवम् पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्धक मुसर्रत हफीज़ एड्वोकेट ने की। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी पीर गैब,कोतवाली मुगलपुरा सुश्री राजवेंद्र कौर मुख्य अतिथि एवम् उपनिरीक्षक श्री जगजीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फैसी ड्रेस शो में छात्रा नन्हा गांधी को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हफीज़ ने कहा कि आज समाज में गांधी जी के तीन मंत्र प्रेम ,अहिंसा बंधुत्व की अधिक आवश्यकता है। संप्रदायिक सौहार्द और भाई चारे के बगैर उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंचा जा सकता। मुख्य अतिथि सुश्री राजवेंद्र कौर जी ने गांधीजी को जन्म दिवस कि बधाई के साथ साथ महिला सुरक्षा पर अनेक टिप्स दिए। विशिष्ट अतिथि श्री जगजीत सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा की महिलाओं के कल्याण और उत्थान के बिना एक सशक्त तथा उन्नत समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती अरूज, सबा रफी, रेशमा परवीन,गुलशन परवीन, इरम शाकिर , रेहाना फरहत , रुची रस्तौगी आदि उपस्थित रहीं।


















