तेलंगाना में जिला करीमनगर मे आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा की बैठक संपन्न
AIRA NEWS NETWORK – आईरा एवं आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन -आईरा की एक बैठक करीमनगर जिला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमे नए पदाधिकारियों को आईडी कार्ड और नॉमिनेशन लेटर वितरित कर तेलंगाना में संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर तेलंगाना स्टेट पब्लिक रिलेशनशिप ऑफीसर सैयद अब्दुल करीम ने सभी नव नियुक्त पधाधिकारो को आईडी कार्ड व नॉमिनेशन लेटर देते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन को तेलंगाना के हर जिले मे मजबूत करने पर बल दिया
इस अवसर पर पैदापल्ली जिला उपाध्यक्ष कीर्ति श्रीकांत ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी पत्रकारों को एक जुट होने का आह्वान किया।
वही जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद मस्तान ,जिला उपाध्यक्ष जगतियाल मुजीबउद्दीन खान, इकबाल अहमद खान आदि लोगो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आईरा संगठन प्रदेश में पत्रकारों की न्याय और उनके हितों की आवाज़ बनेगा इस अवसर पर जिले के आईरा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


















