AIRA NEWS NETWORK – दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के नजीबाबाद थानां क्षेत्र चारबाग मोहल्ले के है जंहा के रहने वाले असीम ने अपने पिता की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी । हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
वंही बताया जा रहा है की मृतक बाप अपनी छोटी बेटी के इलाज के लिए अपने बेटे से दवाई दिलवाने और पैसे को कह रहा था इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया बेटे ने अपने पिता यूसुफ पर चाकुओं से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
वंही इस मामले में सी ओ नजीबाबाद गजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि एक बेटे ने अपने पिता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है। वंही मृतक के 8 बच्चे है 5 बेटी और 3 बेटे है यूसुफ पोपकोर्न बेचने का काम करता था और मृतक पिता घर मे ही परचून की छोटी सी दुकान करता था।


















