नूरपुर- बिजनौर में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर बिजनौर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है थाना प्रभारी नूरपुर ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों को बुलाकर बैठक की और सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने व नगर में अमन-ओ अमान कायम रखने की अपील की।
प्राप्त समाचार के अनुसार बिजनौर के सुवाहेडी गांव में करोड़ों रुपए की लागत से तैयार होने वाले मेडिकल कॉलेज का आगामी 21 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करने पहुंचेंगे इसी की तैयारियों को लेकर बिजनौर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है लगातार प्रभारी मंत्री कपिल देव व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया मेडिकल कॉलेज के निर्माण होने वाली जगह का निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं एसपी भी लगातार मौके का जायजा लेकर आवश्यक आदेश दे रहे हैं ।
लेकिन इसी क्रम में बिजनौर के नूरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा ने नगर के गणमान्य लोगों से बैठक कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है तथा नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की है बैठक में शामिल सभी सम्मानित पत्रकार कस्बा इंचार्ज सुमित राठी पत्रकार गुलफाम राजा पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह युवा नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता असलम मालिक नवनीत सिंह मौलाना गुलाम नवीं आजाद संजीव जोशी असलम मालिक आदि उपस्थित रहे ।


















