फतेहपुर- बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय नउआ बाग में क्षेत्रीय एफआई मैनेजर सत्यनारायण कुमार की अगुवाई में एसबी 101 बचत खाते सबसे ज्यादा खोलने वाले विनर बैंक मित्रों को व्यावसायिक सेवा प्रदाता सम्मान दिया गया। पूरे रीजन फतेहपुर, बाँदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर से आये विनर बैंक मित्रों को क्षेत्रीय प्रबंधक डीके श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय प्रबंधक राम विनय सिंह और एफआई मैनेजर सत्यनारायण कुमार के हाथों व्यावसायिक सेवा प्रदाता का प्रशस्ति पत्र और उपहार दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन बड़ौदा बीसी सुपरवाइजर देवब्रत त्रिपाठी, अखिलेश त्रिवेदी, लोकेश तिवारी, रोहित सिंह, सौरभ श्रीवास्तव और कॉरपोरेट बीसी सुपरवाइजर सत्यवीर सिंह और अखिलेश गुप्ता ने किया।
इस हफ्ते पूरे रीजन में सबसे ज्यादा अटल पेंशन करने वाले बैंक मित्र अरुण सिंह धाता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक डीके श्रीवास्तव ने सभी के काम की सराहना की और आगे भी गुड वर्क करने और बैंक ऑफ बड़ौदा के अन्य अभियानों में विजेता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उपक्षेत्रीय प्रबंधक राम विनय सिंह ने बैंक मित्रों से बिकेसीसी के रोल ओवर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और सर्वाधिक रोलओवर कराने वाले बैंक मित्रों को सम्मानित करने की बार कही। एफआई मैनेजर सत्यनारायण कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया, बीसी की समस्याएं सुनी और जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में आयें बैंक मित्रों में मनीष तिवारी, अम्बेश शुक्ला, दिलीप तिवारी, अरुण सिंह, अमित, अंकित केशरवानी, सूरज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिव नरेश, अंकित त्रिवेदी, दिनेश कुमार, रोहिणी पांचाल, शैलेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, किशन चंद्र सोनी, प्रमोद कुमार, अम्बुज कुमार पांडेय, आलोक सिंह, हरि शंकर, सचेन्द्र कुमार, कमलाकांत, विनीत, विजेंद्र, सौरभ, हिमांशु, शशिकांत, अजय, गुफरान अहमद, अनंग प्रताप सिंह, धनंजय, धर्मेंद्र, पोषण लाल आदि मौजूद रहे।


















