
AIRA NEWS NETWORK- वजीरगंज के अजब नगर मे आज दिनांक 14/09/2021 दिन मंगलवार को कौशल विकास योजना के अंतर्गत CSC ई गवर्नेंस के तत्वाधान में आरपीएल योजना के अंतर्गत फील्ड सर्वेयर एन्यूमैरेटर के प्रशिक्षण के उपरांत आज रवि कंप्यूटर सेंटर गणेशपुर ग्रंट अजबनगर वजीरगंज गोंडा सीएससी केंद्र वजीरगंज में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रधान गुड्डू ने कहा कि महिलाएं एवं पुरुष इस प्रशिक्षण के द्वारा आत्मनिर्भर बनेंगे प्रशिक्षण में प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले युवक युवतियां अपने भविष्य को बेहतर दिशा में सफल होंगे।
इस दौरान केंद्र संचालक- राम सेवक गुप्ता कहा कि देश का प्रगति युवाओं के कौशल पर निर्भर करती है/क्योंकि देश की आबादी के बड़े हिस्से के रूप में जब युवा पीढ़ी खुद का विकास करेगा तो देश का विकास भी होगा प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसरों का निर्माण करना है ताकि इन अवसरों का इस्तेमाल करके युवा पीढ़ी अपने पसंदीदा जाब या कैरियर चुन सकें।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना उद्यमिता मंत्रालय की ओर से चलाई जाती है जिसका उद्देश्य देश के युवा से जुड़ी ट्रेनिंग देना है जिससे उन्हें रोजगार पाने में मदद मिल सके/ इस मौके पर एरिया मैनेजर मयंक एचडीएफसी बैंक, ग्राम प्रधान गुड्डू एवं सुधीर कुमार सिंह आदर्श सिंह, अमित कुमार यादव आंचल सिंह , अनुराधा गुप्ता, रीमा गुप्ता , प्रज्ञा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















