लोनी – रविवार को समाजवादी पार्टी ने एक सभा का आयोजन कर अल्पसंख्यक लोनी विधानसभा कमेटी का गठन किया। विधानसभा अध्यक्ष परवेज भाई द्वारा किए गए पार्टी विस्तार के दौरान उन्होंने शब्बर अली, असलम, तौफिस भाई को विधानसभा उपाध्यक्ष, नौशाद अहमद को महासचिव तथा अख्तर खान महंदी व इमरान तौफीक को सचिव बनाने के अलावा जावेद भाई को ब्लॉक अध्यक्ष तथा इश्तियाक, सलामत भाई, खुर्शीद, साजिद चौधरी, इरफान एवं सोनू अंसारी को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने उक्त सभी की नियुक्ति करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आप सभी पार्टी की नीतियोंनुसार पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए उसे और मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से अलपसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मुबारक अली, सपा के पूर्व राज्य मंत्री असद अली मुखिया, सपा नेता मंजू चौधरी, माहिर अली, जिला उपाध्यक्ष काफिल कुरैशी, फिरोज चौधरी, शाउकत कुरैशी, नवाब बानो, जिला सचिव फारुख सैफी, प्रदेश सचिव जफर अली राजू मौजूद रहे।


















