लोनी – शनिवार देर शाम लोनी थाने की चिरौड़ी चौकी क्षेत्र में स्थित बंथला-चिरौडी मार्ग से पांच शातिर लूटेरो को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से लूट व चोरी के 16 मोबाइल फोन, दो तमंचे, जिंदा कारतूस, तीन चाकू व दो मोटर साइकिल बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उन्हे जेल भेज दिया है।
थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के मद्देनजर बीती देर शाम उप निरीक्षक रामप्रताप राघव एवं राजीव यादव मय पुलिस टीम चिरौड़ी-बंथला मार्ग पर स्थित नैन सिंह मार्केट के निकट चेकिंग अभियान में जुटे थे। इसी दौरान संदिग्ध रूप से उनकी ओर आ रही दो मोटरसाइकिल सवार पांच युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुये। किसी लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से वहा घूमना स्वीकार करने वाले उक्त बदमाशों की निशानदेही पर चोरी व लूटे गए 16 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने नाम गौरव, मनीष, राजन, राहुल व गौरव बताया है।


















