उत्तराखंड
Trending

अल्मोड़ा पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु श्री पंकज भट्ट एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले सौदागरों को अल्मोड़ा पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है।

एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा सिकुड़ा बेण्ड के पास एक युवक संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ एवं चैकिंग किये जाने पर युवक को 05.84 ग्राम स्मैक एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरूण कुमार ने बताया कि अंशुल हल्द्वानी से स्मैक खरीद कर अल्मोड़ा में युवाओं को बेचने की फिराक में था, एसओजी की कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।

उक्त युवक वर्ष 2018 में मोबाईल चोरी के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है अपने शौक। पूरा करने हेतु कम दामों में स्मैक खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बना कर नगर के युवाओं को बेचता है। उक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है अल्मोड़ा पुलिस उन सभी अभिभावकों से अनुरोध करती है अगर किसी का बच्चा नशे का आदी हो चुका है तो उसकी काउंसलिंग कराएं अगर आप किसी नशे के कारोबार करने वाले की जानकारी रखते हैं ।

यह आपको जानकारी हो उस जानकारी को हमारे साथ साझा करें आपका नाम व आपके पहचान पूर्णता गुप्त रखी चाहिए आप लोगों के सहयोग से हम नशे के सौदागरों को पहुंचाएंगे उनकी सही जगह सलाखों के पीछे ताकि आपके बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रहे बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं इसलिए आगे आए संकोच ना करें।

● अभियुक्त-
अंशुल उम्र- 20 वर्ष पुत्र श्री मनोज कुमार निवासी- तल्ला राजपुरा, धारानौला, अल्मोड़ा।
● बरामदगी- 5.84 ग्राम स्मैक
● कीमत- 58,000 रूपये।

● गिरफ्तारी टीम-

  • 1- उ0नि0 अमरपाल सिंह
  • 2- का0 हिमान्शु
  • 3- का0 दिनेश नगरकोटी (एसओजी)
  • 4- का0 संदीप सिंह (एसओजी)
  • 5- का0 राजेश भट्ट (एसओजी)

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button