Aira News Network – गोंडा थाना करनैलगंज अंतर्गत ग्राम बलौरा निवासी वेद प्रकाश सिंह पुत्र सूर्य बक्स सिंह की जेसीबी मशीन दिनांक 15.08.2021को उनके घर के सामने से रात्रि में चोरी हो गई थी जिस के संबंध में वेद प्रकाश सिंह ने थाना करनैलगंज में अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया था इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना करनैलगंज व प्रभारी एसओजी को इस पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था।
इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक एवं प्रभारी एसओजी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए छानबीन शुरू कर दिया था परंतु आज दिनांक 28.08.2021 को मुखबिर खास की सूचना पर चोरी गई जेसीबी मशीन को आरोपी के साथ बरामद कर लिया है।
उक्त आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है पकड़े गए आरोपी जाकिर ने आईरा न्यूज़ संवाददाता के सामने बताया कि मैं एक जेसीबी ड्राइवर हूं तथा मैं रगड़गंज एवं बलरामपुर में जेसीबी चलाता हूं तथा मेरा अपने बहनोई गुलजार के घर हमेशा आना जाना लगा रहता था जहां पर एक जेसीबी मशीन खड़ी रहती थी जिसे देखकर मुझे लालच आ गया था इसलिए मैंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस जेसीबी को चोरी करने का प्लान बना लिया था तथा मैंने इसे 15 अगस्त वाले दिन चोरी कर लिया था तथा इसकी नंबर प्लेट को बदलकर इसे बाराबंकी में बेचने का प्लान बनाया था परंतु आज मैं पुलिस के द्वारा पकड़ा गया।
थाना करनैलगंज पुलिस एवं एसओजी की टीम ने जेसीबी को पकड़ने में बहुत बड़ीसफलता हासिल किया है इस पर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम को जल्द ही प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















