कानपुर – शुक्रवार को आदर्श महिला मंडल संस्था द्वारा आजादी अमृत महोत्सव नारी शक्ति तिरंगा यात्रा का आयोजन किदवई नगर चौराहे पर किया गया। नारी शक्ति तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दक्षिण जिला अध्यक्ष बीना आर्या द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया। संस्था की अध्यक्ष अंजली श्रीवास्तव ने बताया कि देश की आजादी की लड़ाई में लाखों क्रांतिकारी भाई वीरगति को प्राप्त हुए। इन सभी क्रांतिकारी भाइयों ने हर मोड़ पर अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब दिया और अपना बलिदान देकर भारत देश को आजाद कराया।
यात्रा में 200 बहनों ने भाग लिया। नारी शक्ति तिरंगा यात्रा का जगह-जगह फूल माला से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा किदवई नगर चौराहे से होते हुए 40 दुकान मार्केट नया सेंटर चौराहा 10 दुकान एनएलसी चौकी होते हुए विभिन्न गलियों द्वारा दुल्हन गैलेक्सी गार्डन पर जाकर समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजली श्रीवास्तव, रीना आर्या, पूनम द्विवेदी, सुमन जायसवाल, शिखा डे, जानकी सिंह, उमा मिश्रा, दिव्यांशी, रानी वर्मा, हरिशंकर गुप्ता, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, मनोज पंथ, राजेश दुबे, शेखर जयसवाल, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
महेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट


















