AIRA NEWS NETWORK – धामपुर मोहल्ला खातियान स्थित सुनारो वाले शिव मंदिर मैढ सभा की महिला कमेटी के द्वारा हरियाली तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनीता वर्मा को तीज क्वीन चुना गया । कमेटी की पद अधिकारी दीपमाला वर्मा उमा वर्मा तथा माया वर्मा ने ताज पहना कर सम्मानित किया । इस अवसर पर महिलाओं द्वारा हरियाली तीज संबंधित मनोहारी गीतों का गायन किया गया ।
उमा वर्मा ने झूले का यह दिन राधे तेरे दर पर मनाएंगे खुद तो झूले राधे ,हमको भी झुलायेंगे। दीपमाला वर्मा ने ,नन्ही नन्ही बुंदिया देखो सखी पड रही जी । मधुबाला अग्रवाल ने , शंकर चले कैलाश बुंदिया पड़ने लगी ।
माया वर्मा ने ,राधा और कृष्णा मेरे अंगना में झूला झूले।ओमवती जी ने ,सावन की आई है बहार श्याम मुझे झूला झूला दो आदि। भजनों का गायन किया । इस अवसर पर उमा वर्मा ने हरियाली तीज का महत्व बताते हुए कहा कि तीज सौभाग्य एवं सुहाग का महत्वपूर्ण त्योहार है ।इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती एवं भगवान शिव जी की पूजा आराधना करती है तथा व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु का आशीर्वाद मांगती है। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में तीज क्वीन चुनी गई अनीता वर्मा ने प्रथम पुरस्कार सबसे ऊंची मेहंदी का ज्योति वर्मा को दिया । द्वितीय पुरस्कार सबसे ज्यादा चूड़ियों का ,चाहत वर्मा को दिया।
तृतीय पुरस्कार सबसे बड़ी बिंदिया का कंचन वर्मा को दिया। इस अवसर पर नीलम वर्मा ,चाहत वर्मा ,स्वाति वर्मा ,नेहा वर्मा ,ज्योति वर्मा ,बीना वर्मा ,दीपमाला वर्मा ,,उमावर्मा ,माया वर्मा मधुबाला अग्रवाल गजनी सिंह रेखा कात्यायन मीनू आर्य ,सुधा बिश्नोई, कंचन वर्मा, दीपा वर्मा प्रेमवती ओमवती नीलम , कनिका माही पारुल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन उमा वर्मा ने किया तथा सहयोग नरेश वर्मा सनी वर्मा तथा सौरभ वर्मा ने किया।


















