AIRA NEWS NETWORK – जनपद पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी ग्रामीण संजय कुमार शर्मा, क्षेत्र गजेंद्र पाल सिंह एवं थाना अध्यक्ष दिनेश गौड़ के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराधों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे, अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर मोहल्ला पठानपुरा के सरकारी ट्यूबवेल के पीछे प्लाट पर बैंक रॉबरी की घटना को अंजाम देने के लिए बैठे बदमाशों को स्थानीय पुलिस एसआई धीरज कुमार जाब्ता गंज चौकी प्रभारी एवं नजीबाबाद से बढ़ापुर को स्थानांतरित हुए राजेंद्र कुमार राणा ने अपनी टीम के साथ मौके वारदात से दो अभियुक्तों को जोकि बैंक लूटने की तैयारी में थे समय रहते मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके स्थानीय पुलिस नजीबाबाद में रात्रि लगभग 2:30 बजे नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा ट्यूबवेल के पीछे खाली पड़े प्लॉट पर दाहिनी ओर वाले रास्ते से दो अभियुक्तों मोहम्मद फैसल उर्फ शेरू पुत्र लईक अहमद निवासी पठानपुरा एवं ओसामा खान पुत्र जाहिद खान को एक अदद अवैध देसी तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस के साथ धर दबोच लिया! थाना नजीबाबाद द्वारा दोनों अभियुक्तों पर संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर समय अनुसार माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट




























