बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

उत्तरप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी के नहटौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी के नहटौर पहुंचने पर स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर व पगडी बांध कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हर वर्ग को सम्मान मिलने का काम हुआ है।

मौहल्ला पंचायती मंदिर मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते हुए जनाधार से विपक्षी पार्टियों में बौखलाहट है। विपक्षी किसी न किसी मुद्दे को लेकर पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं मगर प्रदेश की जनता इस बात को अच्छी तरह जानती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा पात्र व्यक्ति को मिला है जो आज तक पहले कभी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं व बालिकाएं पूर्णरूप से सुरक्षित हैं क्योंकि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि 2022 के विधान चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से परचम लहराएगी क्योंकि आज विपक्षी मुद्दाविहीन है। इससे पूर्व नहटौर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं डालकर उनका स्वागत किया।

साथ ही मंडल अध्यक्ष सिद्धान्त जैन व नामित सभासद अरविन्द जोशी ने पगड़ी पहनाकर, शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग करन सैनी, दानवीर सिंह, नामित सभासद अरविन्द जोशी, महावीर सैनी, कपिल शर्मा, मनोज चिकारा, धनंजय चौधरी, अंकुश अग्रवाल, सावन वाल्मीकि, तिलक राज सैनी, हेमवीर त्यागी, मंजूर जैदी, तेजपाल सैनी, राजा करीम, कमल सैनी, संजीव त्यागी, गोपाल सैनी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button