AIRA NEWS NETWORK – गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले संचालक अर्जुन पुत्र बबलू कुमार एवं उनके सहयोगी अरविंद पाठक को ₹20000 के ट्रांजैक्शन में बच्चों के खेलने वाले नोटों को असली नोटों के बीच में रखकर जालसाजी करने का मामला सामने आया है जालसाजी की सूचना जैसे ही गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को लगी तो तत्काल उन्होंने इस संबंध में तरबगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक को इसकी सूचना दिया और तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया।
इस पर तरबगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से बच्चों के खेलने वाले दो ₹200 के नकली नोट के साथ 16 सो रुपए असली बरामद किए गए दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट




























